एचटी लाइन की चिंगारी से 10 बीघा गन्ना जला
सीतापुर, अप्रैल 24 -- खैराबाद। खैराबाद ब्लॉक के खैरमपुर गांव में हाईटेंशन बिजली का तार गिरने से किसान राम सिंह यादव की लगभग दस बीघा गन्ने की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई। इस घटना में खेत में बिछी 700 फुट पानी की पाइप भी जल गई। खैरमपुर में किसान राम सिंह यादव के खेत में ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। तार खेत में काफी नीचे तक लटक रहे थे। गुरुवार को तार में हुई स्पार्किंग से गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते खेत जलने लगा। आग की लपट देख हड़कंप मच गया। चीख पुकार सुन पवन कुमार दिनेश महेंद्र सोनू, मोनू, पंकज, श्रीराम प्रधान और विपिन सहित कई अन्य लोग मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- रोहिला गाव में छह फीट की ऊंचाई पर लटक रही मौत ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग की चपेट में आकर करीब 10 बीघा फसल जलकर बर्बाद हो गई। ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.