शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- बंडा। गांव इंदलपुर में गुरुवार शाम हाई वोल्टेज लाइन से निकली चिंगारी के चलते गेहूं की फसल में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया, जिससे करीब 8 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। बताया गया कि गांव के किनारे से गुजर रही 33 हजार केवी लाइन से अचानक चिंगारी निकली और करीब चार बजे गेहूं के खेत में आग लग गई। आग की चपेट में हरिओम की 6 एकड़, राम प्रसाद की 1 एकड़, आत्माराम और रतिराम की कई बीघा तथा दौलतपुर महोलिया निवासी भगवान दास की भी फसल जल गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...