औरैया, अप्रैल 12 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के भदोरियन पुरवा में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एचटी लाइन में स्पार्किंग से भड़की आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवाओं के चलते आग ने भदोरियन पुरवा और दलप पुर के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे करीब 200 बीघा गेहूं की पकी फसल जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर के समय बिजली के तारों में तेज स्पार्किंग हुई, जिसके बाद खेतों में आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में लपटें दूर-दूर तक फैल गईं और किसानों की तैयार खड़ी फसल को निगलने लगीं। खेतों से उठती लपटें और धुएं का गुबार देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन आग की भयावहता के आगे शुरुआती प्रयास नाकाफी साबित हुए। बाद में दमकल कर्मियों और ग्रामीणों ने करीब द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.