मेरठ, अप्रैल 28 -- मंगलवार सुबह लोकप्रिय इंटर कॉलेज के पास पुआल से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली में एचटी लाइन की चिंगारी से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने ट्रैक्टर ट्राली को जलाकर खाक कर दिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह में एक पुआल से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली लोकप्रिय रोड पर एक डेयरी में जा रही थी। ट्राली में पुआल ऊपर तक भरी हुई थी। जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली लोकप्रिया इंटर कालेज के निकट पहुंची तो ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन के तारों से टच हो गई। इस दौरान तारों से चिंगारी निकली जिससे पुआल में आग लग गई। यह भी पढ़ें- रामपुर में एचटी लाइन की चपेट में आई भूसा भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक गंभीर रूप से झुलसा ट्रैक्टर पर सवार लोगों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। उधर, आग ने इतना विक्रात रूप धारण किया ...