फतेहपुर, अप्रैल 21 -- असोथर,संवाददाता। थाना क्षेत्र के असोथर-कठौता संपर्क मार्ग में सोमवार देर रात मौरंग लेने जा रहा डंपर हादसे का शिकार हो गया। रास्ते से गुजरी एचटी लाइन की चिनगारी से डंपर में आग लग गई। चालक ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई जा सकी। तब तक डंपर का 60 फीसदी से अधिक हिस्सा जल गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लालगंज निवासी मनी गुप्ता का डंपर वहीं का शुभम कुमार चलाता है। सोमवार रात वह डंपर लेकर बांदा की मर्का खदान मौरंग लेने जा रहा था। असोथर-कठौता संपर्क मार्ग पर सागर पुल के पास ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के एकदम करीब से निकलने पर उसकी चिनगारी से डंपर में आग लग गई। डंपर में आग लगती देख चालक शुभम कूद गया। देखते ही देखते पूरा डंपर धू-धूकर जलने लगा। स्थानीय लोगों की मदद से धूल और मिट्टी डालकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.