हमीरपुर, अप्रैल 5 -- हमीरपुर। एचटी लाइन की चिंगारी से दस बीघा गेहूं की फसल को जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने तत्काल आग पर काबू पाया। रविवार की शाम करीब पांच बजे कुसमरा गांव निवासी गोविंद नारायण द्विवेदी के खेत के ऊपर से निकले हाईटेंशन लाइन के तारों से निकली चिंगारी खेत में खड़ी गेहूं की फसल पर गिरी। जिससे देखते ही देखते फसल में आग लग गई। किसान ने बताया कि उसने करीब 12 बीघा में गेहूं बोया था, इस आग में करीब दस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलने पर गांव के लाला ठाकुर समेत अन्य किसानों ने दमकल टीम को सूचना दी। जिस पर मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। किसानों ने बताया कि उनके खेतों के ऊपर से जर्जर बिजली के तार लटक रहे हैं, लेकिन विभाग पर इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, लिहाजा उनकी फसलें आग की चपेट में आकर बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.