बिजनौर, मार्च 31 -- नींदडू/धामपुर। घर के ऊपर से गुज़र रही हाईटेंशन लाईन की चिंगारी गिरने से गरीब का आशियाना जलकर खाक हो गया। मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी अबरार हुसैन पुत्र जमीर अहमद के मकान के ऊपर से 11 हज़ार की लाईन गुज़र रही है। अबरार ने दीवारों पर टीन शेड डालकर बरसात के पानी से बचाव को लेकर पन्नी डालकर उसके ऊपर लकड़ी रख रखी थी, बकरीद के मद्देनजर उसने बकरे पाल रखें थे। उसने रिश्तेदारों से एक दिन पूर्व पचास हज़ार उधार लेकर बकरे लाने के लिए घर पर रखें थे। सोमवार को सुबह सवा आठ बजे विद्युत आपूर्ति के समय हाईटेंशन पोल से चिंगारी टीन शेड की छत पर पड़ी पन्नी में आग लगने से वहां रखी लकड़ी में भी आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। किसी तरह अबरार ने बंधे बकरी व बकरों को खोलकर आग में जलने बचाया। इस प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.