मैनपुरी, अप्रैल 17 -- क्षेत्र के ग्राम सोनई में हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट होने से निकली चिंगारी से खेतों में खड़ी फसल में आग लग गई। आग से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। जब तक ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, तब तक 12 बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई। शुक्रवार दोपहर तीन बजे ग्राम सोनई में खेतों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट हुआ। फॉल्ट के दौरान तारों से निकली चिंगारी से खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। आग लगते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बाल्टी से पानी भरकर आग बुझाई, लेकिन तेज आग में किसान यश प्रताप, राहुल, मंजू देवी, अनन्या व राधिका की 12 बीघा फसल कर राख हो गई। यह भी पढ़ें- 12 बीघा खेत में गेहूं की फसल जलकर राख पीड़ित किसानों ने बताया कि पककर तैयार खड़ी थी। कुछ ही द...