बिजनौर, मई 20 -- हीमपुर दीपा। थाना क्षेत्र हीमपुर दीपा के गांव उमरी पीर में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। रास्ते में टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया और ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। जानकारी के अनुसार गांव पीर उमरी निवासी रामजानी (65) पुत्र सुल्तान बुधवार सुबह किसी काम से साइकिल से जंगल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था, जिसमें करंट दौड़ रहा था। बताया जा रहा है कि सुबह के धुंधलके में बुजुर्ग का पैर अचानक तार पर पड़ गया। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौक...