कन्नौज, जून 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में पिकअप पर मूंगफली के पैकेट लादकर उन्हें रस्सी से बांधते समय चालक एचटी लाइन के करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर निवासी मुस्तकीम (25) पुत्र अली शेर बुधवार सुबह एक हादसे का शिकार हो गए। बताया गया कि मुस्तकीम पिकअप वाहन चालक हैं और अपने गांव में पिकअप पर मूंगफली लोड करने के बाद वाहन के ऊपर खड़े होकर रस्सी बांध रहे थे। इसी दौरान वाहन के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में उनका हाथ आ गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गए और संतुलन बिगडऩे से वाहन से नीचे गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें भी आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों औ...