एचटी लाइन की चपेट में आकर सफाईकर्मी की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर तीन घंटे जाम
कन्नौज, मई 31 -- समधन, संवाददाता। नगर पंचायत समधन में कार्यरत एक संविदा ठेका सफाईकर्मी की झाड़ियों की सफाई के दौरान टूटी पड़ी एचटी विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से आक्रोशित साथी सफाईकर्मियों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग जाम कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त कराया जा सका। रविवार सुबह कस्बा समधन के मोहल्ला किदवई नगर निवासी संविदा ठेका सफाईकर्मी राजकुमार वाल्मीकि (30) ईदगाह के पास झाड़ियों की सफाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान वह झाड़ियों में पड़ी टूटी हुई एचटी लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही साथी सफाईकर्मियों और परिजनों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। नाराज लो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.