एचटी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत, भाई झुलसा
लखीमपुरखीरी, मई 9 -- मैगलगंज। मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के महजीतपुर गांव में नल की पाइप निकालते समय एचटी लाइन से छू गया। पाइप में उतरे करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे दो सगे भाइयों में से छोटे सुमित पाल की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बड़े भाई अरविंद का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। शनिवार के दिन हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। जानकीनगर ग्रंट चौकी क्षेत्र के महजीतपुर गांव निवासी सुमित पाल पुत्र नीलकंठ और उसका बड़ा भाई अरविंद पाल घर में नल की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान नल से लोहे की पाइप बाहर निकालते समय वह मकान के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन से छू गई, जिससे दोनों भाई तेज करंट की चपेट में आ गए। यह भी पढ़ें- खगड़िया : ट्रक पर मक्का लोडिंग के दौरान हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से उत्तरप्रदेश के एक किशोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.