बिजनौर, मार्च 15 -- बिजनौर। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम बेगमपुर शादी उर्फ रामपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक महिला और उसका चार वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुनीति पत्नी रोहतास अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ घर की छत पर गई थी। उनके मकान के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। इसी दौरान महिला और उसका पुत्र लाइन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों झुलसकर घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत उपचार के लिए बिजनौर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग अकबराबाद विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए। एहतियात के तौर पर गांव की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.