एचटी लाइन की चपेट में आकर बालक झुलसा
बाराबंकी, मई 4 -- फतेहपुर। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के बिहुरा में सोमवार शाम छत पर निकले हाईटेंशन तार की चपेट में आकर एक बालक गंभीर रूप से झुलस गया। फतेहपुर सीएचसी से उसे रेफर कर दिया गया। बिहुरा निवासी मो. रईस का 12वर्षीय पुत्र रहमान अन्य बच्चों के साथ बकरियां चराने गया था। इस दौरान वह खेल-खेल में वह कोल्ड स्टोर के पास बन रहे मकान की छत पर चढ़ गया। मकान के ऊपर हाईटेंशन लाइन गुजरी है। रहमान इस विद्युत लाइन के तारों के सम्पर्क में आ कर बुरी तरह झुलस गया। सूचना पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह उसे तारों से अलग किया। परिजन भी मौके पर आ गए। इसे सीएचसी ले जाया गया। जहां जरूरी इलाज के बाद डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.