सोनभद्र, मार्च 16 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के विसुंधरी गांव में सोमवार की भोर 14 चक्का ट्रक एचटी लाइन की चपेट में आने से धूं धूं कर जल गया। चालक ने किसी तरह ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। घोरावल के विसुंधरी गांव निवासी ट्रक चालक सुनील कुमार पुत्र सुखलाल ने बताया कि वह रविवार की शाम को डाला से मिर्जापुर के लिए गिट्टी लोड़ किया था। गिट्टी लोड करने के बाद वह रात में ट्रक लेकर अपने घर विसुंधरी जा रहा था। सोमवार की भोर लगभग साढे़ तीन बजे जैसे ही वह विसुंधरी गांव के पास पहुंचा, इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतरकर एचटी लाइन की चपेट में आ गया। एचटी लाइन की चपेट में आते ही ट्रक में आग लग गई। यह देख उसने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते ट्रक धूं धूं कर जलने लगी। आग की लपट देख आसपास के ग्रामीणों की ...