उरई, मार्च 22 -- एट। धुरट रोड स्थित शराब ठेके के ऊपर से निकली 11 केवी बिजली लाइन का तार टूटकर गिर गया, इसकी चपेट में आकर बाइक धू-धू कर जल उठी, देखते ही देखते बाइक पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई, आसपास अन्य वाहन भी खड़े थे लेकिन गनीमत रही आग अन्य वाहनों तक नहीं फैली। वहीं आग की सूचना लोगों ने बिजली विभाग को दी जिसके बाद सप्लाई बंद कराई गई, तब तक लोगों ने बाल्टियों से पानी डाल आग पर काबू पाया, मौके पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने टूटे तार को ठीक कर आपूर्ति बहाल की। लोगों ने बताया कि धुरट रोड की यह 11 केवी लाइन जर्जर है और कई बार शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन विभाग ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित बाइक मालिक आशीष पटेल निवासी धगुवांकला ने बताया वह बाइक खड़ी कर सामान लेने गया था तभी तार गिरने से बाइक जल गई, जिससे उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.