बांदा, मई 21 -- बबेरू। हाईटेंशन का जर्जर तार टूटकर गिरन से टेलर की दुकान में आग लग गई। इसमें कपड़े, मशीन, फर्नीचर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। कस्बे के संजय गांधी मार्ग अतर्रा रोड निवासी इस्माइल खान पुत्र जमील अहमद ने बताया कि कालेज मार्केट पर स्थिति अतर्रा रोड की न्यू स्टार ट्रेलर्स नाम से दुकान है। बुधवार रात 10 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। रात में हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर गिर पड़ा। इससे उसके दुकान में आग लग गई। सुबह टहलने निकले लोगों ने दुकान से धुंआ और लपटे देख वहां पर रहने वालों को आवाज लगाई, लोगो ने स्टार ट्रेलर्स के मालिक को फोन से जानकारी दी। घर से आकर दुकान का ताला खोला और अग्निशमन समेत पुलिस को सूचना दी। दुकान के सामने हाई टेंशन के टूटी पड़ी तार से चिंगारी निकल रही थी, बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली की सप्लाई बंद करा...