एचटी लाइन का तार टूटकर गिरा, बालक गंभीर रूप से झुलसा
बस्ती, जून 6 -- बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र के कलानी खुर्द गांव के रायपुरवा में एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से नौ वर्षीय बालक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए छावनी थाने में तहरीर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के अंदर से गुजर रही एचटी लाइन को हटाने की मांग पहले भी कई बार की जा चुकी है, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।कलानी खुर्द गांव निवासी अमरेंद्र कुमार (9 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश शुक्रवार नल के पास खड़ा था। इसी दौरान गांव से गुजर रही एचटी लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल बालक को तार की चपेट से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने छावनी था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.