प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 21 -- लालगंज। कस्बे के भवराम बोझी निवासी रामकुमार वर्मा के घर के सामने से एचटी लाइन का तार गुजरा है। शनिवार सुबह घर के सामने ही एचटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। तार गिरने से घर के सामने ही बंधा मवेशी करंट की चपेट में आया गया। जिससे उसकी झुलस कर मौके पर मौत हो गई। वहीं करंट की चपेट में आने से 65 वर्षीय रामकुमार वर्मा झुलस गया। उसे लालगंज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद वृद्ध की हालत सामान्य बताई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...