प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 19 -- लालगंज। इलाके के भटनी निवासी दयाराम सरोज के घर के ऊपर से एचटी लाइन का तार गुजरा है। शुक्रवार को दयाराम के घर की छत पर काम चल रहा था। दोपहर तीन बजे करीब दयाराम का 22 वर्षीय बेटा त्रिभुवन सरोज छत पर गया। छत पर वह एचटी लाइन के करंट की चपेट में आ गया और झटके में नीचे गिर गया। करंट से झुलसने के साथ वह नीचे गिरने से जख्मी भी हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में सीएचसी संग्रामगढ़ ले गए। संग्रामगढ़ में इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...