एचटी पोल सुधारते वक्त गिरे कर्मी की मौत
फतेहपुर, जून 1 -- फतेहपुर। राधानगर ग्रामीण उपकेंद्र के कुसुंभी फीडर में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के पोल पर काम करते समय एक निजी कर्मी पोल से गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसकी मौत हो गई। लंबे समय से असोथर थाना क्षेत्र के कुसुंभी गांव निवासी संजय राधानगर ग्रामीण उपकेंद्र में एक संविदा कर्मी के अधीन निजी तौर पर कार्य कर रहा था। बताया जाता है कि चार दिन पहले भी वह बिना सेफ्टी बेल्ट के उपकेंद्र के बाहर स्थित हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहा था। रविवार शाम वह कुसुंभी फीडर के 11 हजार वोल्ट के एचटी पोल पर कार्य कर रहा था। यह भी पढ़ें- एचटी पोल सुधारते वक्त गिरे कर्मी की मौत इसी दौरान वह अचानक पोल से नीचे गिर गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.