एचटी पोल पर चढ़ा मजदूर करेंट से झुलसा, पोल से गिरकर मौत
हमीरपुर, मई 16 -- मौदहा, संवाददाता। ठेकेदार के अंडर बिजली लाइन की मरम्मत करने वाले एक मजदूर की शट डाउन देने में बरती गई लापरवाही से जान चली गई। लाइन के शट डाउन होने की वजह से जैसे ही मजदूर पोल पर चढ़ा वैसे ही करेंट लगने से बुरी तरह से झुलसकर नीचे आ गिरा। इससे साइट पर मजदूर अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मजदूर को उठाकर सीएचसी और फिर वहां से जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है。
बिजली के पोल धराशाई कस्बा सहित क्षेत्र के गांवों में बीते दिनों आए तूफान से बिजली के सैकड़ों पोल धराशाई हो गए थे। इनको ठीक करके बिजली आपूर्ति को सुव्यवस्थित करने का काम अभी तक चल रहा है। यह काम बिजली विभाग के ठेकेदारों के माध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.