एचटी तार से निकली चिंगारी से लगी आग
गाजीपुर, अप्रैल 24 -- भांवरकोल। क्षेत्र के ग्राम पंचायत वीरपुर के वंशी मौजा से पलिया बुजुर्ग गांव के पास एचटी तार की निकली चिंगारी से गेंहू के डंठल में आग लग गई। दर्जनों किसानों ने गेहूं कटाई के बाद भूसा बनाने के लिए फसलों के अवशेष को छोड़ा था। पलिया बुजुर्ग निवासी जनार्दन साहब के नलकूप के पास एचटी लाइन से निकली चिंगारी से यह आग लग गई और देखते-देखते दयाशंकर राय, सतीश राय, रविशंकर राय, किसानन राय, राम बदन यादव, बाल गोविंद यादव, बंगाली उपाध्याय, राजेश उपाध्याय तथा टेंगरी राय सहित अन्य कई किसानों की फसलों के डंठल जलकर नष्ट हो गए। सूचना पाकर अग्निशमन विभाग की गाड़ी के साथ कर्मचारी पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.