एचटी तार टूटकर एलटी से सटा, घरों में दौड़ा हाईवोल्टेज करंट
जौनपुर, मई 21 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के मुकरीपुर गांव में बुधवार को दिन में करीब साढ़े तीन बजे हाईटेंशन तार टूटकर एलटी लाइन से सट गया। इससे कई घरों में हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया। भयंकर शॉर्ट सर्किट होने लगा और घरों में लगे विद्युत उपकरण जलने लगे। इसी दौरान घर की एमसीबी गिराने गए लाल बहादुर मौर्य करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।परिजनों ने बताया कि लाल बहादुर मौर्य अपने घर और परिवार को सुरक्षित करने के लिए मेन बोर्ड के पास पहुंचे थे। तभी अचानक तेज शॉर्ट सर्किट होने से वह करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तार टूटते ही गांव के कई घरों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.