जौनपुर, जून 13 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अब्बोपुर गांव निवासी एक श्रमिक की शुक्रवार को आजमगढ़ जिले के एक गांव में क्षत की शटरिंग करने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। दीदारगंज थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब्बोपुर निवासी 22 वर्षीय प्रमोद बिंद पुत्र संतू बिंद छत की शटरिंग का काम करता था। सुबह आजमगढ़ जिला के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव फुलेश में निर्माणाधीन मकान के छत का शटरिंग करने गया था। शटरिंग के दौरान प्रमोद बिंद छत के ऊपर से गुजरी एचटी तार की चपेट में आकर झुलस गया। साथ में काम कर रहे अन्य श्रमिकों ने उसके परिजनों को सूचना दी। उपचार के लिए शाहगंज एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर लेकर चले आए। मृतक की दो...