धनबाद, जुलाई 25 -- पिंड्राहाट के कानाडीह पोल्ट्री फार्म के समीप शुक्रवार को हाइटेंशन पोल के तार की चपेट में आने से किसान रूपलाल हेंब्रम के एक बैल की मौत हो गई। सूचना पर बिजली विभाग के मैनडेज कर्मी तूफान दत्ता, विक्रम मंडल, संतोष बाउरी पहुंचे। पोल के तार को हटाया। वरिष्ठ पदाधिकारी और पशु चिकित्सक को सूचना दी। एसडीओ नीतीश कुमार बताया कि मवेशी के शव का पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...