देवघर, मई 2 -- सारवां,प्रतिनिधि। डकाय वन सीमांचल क्षेत्र अंतर्गत जमुआ बांध के समीप शुक्रवार देर रात बिजली तार की चपेट में आने से दो नीलगाय की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना हाईटेंसन तार के झुलने के कारण हुई। जिसके संपर्क में आने पर नीलगाय की मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी जमुआ व पृथ्वीबांध के ग्रामीणों को होने पर इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम वनरक्षी विकास कुमार यादव के साथ देवनारायण यादव व विनोद यादव आदि घटनास्थल पर पहुंचे।

घटना की जानकारी घटना को लेकर ग्रामीणों से बातचीत के उपरांत टीम द्वारा दोनों नीलगाय को पोस्टमार्टम के लिए वाहन से पशु अस्पताल भेज दिया गया। इस संबंध में ग्रामीण बैधनाथ दत्ता, तीतू कोल, प्रदीप दत्ता, शांति देवी आदि ने बताया कि डकाय वन से नीलगाय पानी की तलाश में शाम होने पर अक्सर जमुआ बांध आत...