औरैया, फरवरी 19 -- अयाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव नौरी में गुरुवार तड़के हाईटेंशन लाइन के तार लो टेंशन लाइन से छू जाने पर गांव में हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया। इससे चार घरों में आग लग गई और दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। घटना से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। सूचना पर राजस्व व बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी कल्लू यादव के नलकूप के लिए गई एचटी लाइन गांव के अंदर से होकर गुजर रही है। तड़के करीब तीन बजे अधिकांश लोग घरों में सो रहे थे, तभी एचटी तार एलटी लाइन से टकरा गए। इससे घरों में अचानक हाईवोल्टेज करंट पहुंच गया और कई विद्युत उपकरण फुंक गए। रामकेश ने बताया कि तेज करंट आने से उनके कमरे में रखी फ्रिज, अलमारी और अन्य गृहस्थी के सामान में आग लग गई। पत्नी प्रियंका व बेटे के करीब दो लाख रुप...