एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स लिमिटेड के नारी सम्मान 2026 में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को किया गया सम्मानित
नई दिल्ली, अगस्त 11 -- दून में एचटी डिजिटल स्ट्रीम लिमिटेड के नारी सम्मान 2026 में समाज में मेहनत और समर्पण से अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं को नवाजा गया। शिक्षा, चिकित्सा, समाज सेवा, उद्यमिता, खेल समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाएं कार्यक्रम का हिस्सा बनीं। समारोह में इन महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को मंच से रेखांकित किया गया। एचटी डिजिटल स्ट्रीम लिमिटेड की ओर से शुक्त्रवार को चकराता रोड स्थित रमाडा होटल में आयोजित नारी सम्मान समारोह का शुभारंभ अपर सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्त्रम की शुरुआत हुई। तिवारी ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को स्मृति चिह्न और शॉल ओढ़ाकर सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.