नैनीताल, सितम्बर 9 -- भीमताल। एचजीएस भीमताल में सीबीएसई की ओर से 'छात्रों में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देना' विषय पर बुधवार को क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय के 58 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ प्रधानाचार्या महिमा भट्ट, रिसोर्स पर्सन अनिल कुमार शर्मा, साधना रावत ने किया। कार्यशाला में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक कल्याण और समग्र विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। रिसोर्स पर्सनों ने विभिन्न गतिविधियों एवं संवादात्मक सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक और सहयोगात्मक वातावरण तैयार करने के प्रभावी उपाय बताए। प्रधानाचार्या महिमा भट्ट ने कहा, कि विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास के साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण पर ध्यान देना भी आवश्यक है। उन्होंने कार्यशाला...