नैनीताल, जुलाई 25 -- भीमताल, संवाददाता। एचजीएस भीमताल में इंटर-हाउस डांस प्रतियोगिता का आयोजन रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या महिमा भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया।प्रतियोगिता में आजाद, नेहरू, गांधी एवं सुभाष हाउस के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक विषयों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर बंगाली, राजस्थानी, हिमाचली, केरल तथा कुमाऊँनी लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता में नेहरू हाउस ने प्रथम स्थान, गांधी हाउस द्वितीय और आजाद हाउस तृतीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम में हेडमिस्ट्रेस अनसूया साह एवं डॉ. योगिता वर्मा ने निर्णायक की भूमिका ...