सीतापुर, फरवरी 5 -- सीतापुर, संवाददाता। नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु ने गुरुवार को हिंदू कन्या पाठशाला में 19 नवनिर्मित बालिका शौचालय का लोकार्पण किया। विगत दिवस यहां पर आयोजित हुए कला उत्सव कार्यक्रम में उन्होंने अपनी मां स्व. सुशीला देवी लाल जी प्रसाद राठौर की समृति में बालिका शौचालय के निर्माण की घोषणा की थी। शौचालय निर्माण पूर्ण होने के बाद उन्होंने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सीतापुर की जनता ने मुझे अपना अमूल्य वोट देकर चुना है। इसलिए जनता की सेवा करना मेरी प्राथमिकता है। मैं यहां पर कला उत्सव कार्यक्रम में आया था। तब पता चला कि यहां पर बालिकाओं के लिए शौचालय की आवश्यकता है। यहां पर 19 शौचालय का निर्माण कराया गया है। जो कि बालिकाओं के लिए उपयोगी साबित होगा। इसके बाद उन्होंने बालिकाओं के बातचीत की। जिला विद्यालय निरीक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.