फरीदाबाद, जनवरी 1 -- फरीदाबाद। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) योजना के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत करीब 200 से अधिक स्वास्थ्य कर्मी गुरुवार को हड़ताल पर चले गए, जिससे पंजीकरण से लेकर सफाई व्यवस्था पर काफी असर पड़ा है। बीके अस्पताल में डाटा एंट्री ऑपरेटर, एएनएम, स्वीपर सहित अन्य कर्मचारी 10 से 15 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि विभाग द्वारा उन्हें सीएससी सेंटर के माध्यम से फॉर्म भरने का निर्देश दिया गया है, जिसका वे विरोध कर रहे हैं। उनका तर्क है कि यह कार्य पहले डीपीएम द्वारा किया जाता था और अब उनसे पुराने ठेकेदार से प्रमाण पत्र बनवाने का दबाव बनाया जा रहा है। कर्मियों ने बताया कि वर्ष 2022 में योजना लागू होने के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज पहले ही जमा कराए जा चुके हैं, इसके बावजूद दोबारा प्रमाण मांगा जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.