बगहा, जुलाई 4 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय नरकटियागंज डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में 'वन महोत्सव' के पावन अवसर पर सह-पाठ्यचर्या गतिविधिया के अंतर्गत एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना और पर्यावरण संरक्षण के महत्व से रूबरू कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रांगण में प्रधानाचार्य मृत्युंजय कुमार तिवारी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण को दर्शाने के लिए कविताए, श्लोगन, गीत इत्यादि प्रस्तुत किया गया। कक्षा नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक वन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कक्षा तृतीय से कक्षा षष्ठम तक चित्रकला का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: डीएवी कपिलदेव में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प जिसका विषय "वृक्षार...