मुंगेर, मार्च 13 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के शहरी इलाके में हर दिन छोटी बड़ी चोरी की घटना ने आम जनों में असुरक्षा का भाव पैदा कर दिया है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे है। वहीं ताजा घटनाक्रम में बुधवार की देर रात नगर के एचएस कॉलेज परिसर से पीलर ढालने वाला लोहे का फ्रेम तथा पांच बंडल छड़ की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली। मामले को लेकर महाविद्यालय में चहारदीवारी निर्माण कार्य में लगे संत टोला निवासी संवेदक सुरेंद्र कुमार ने हवेली खड़गपुर थाना में लिखित आवेदन में बताया कि मैं एक महीने से हरि सिंह महाविद्यालय में चहारदीवारी निर्माण कार्य करा रहा हूं। बीती रात अज्ञात चोरों ने महाविद्यालय परिसर में रखा पीलर ढालने का लोहे का 9 पीस फ्रेम तथा पांच बंडल छड़ की चोरी कर ली।वहीं इस संबंध में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.