मुंगेर, अगस्त 7 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के स्नातक सत्र 2024-28 के सेमेस्टर-3 का परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद हरि सिंह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं में विश्वविद्यालय के प्रति काफी आक्रोश देखा जा रहा है। कॉलेज के कई छात्र-छात्राओं को आंतरिक एवं प्रायोगिक परीक्षाओं में शामिल होने के बावजूद परीक्षा परिणाम में अनुपस्थित किया गया है। जिससे विद्यार्थियों का भविष्य की चिंता सता रहा है। खुशी, पुष्पल, नेहा और कौस्तुभ, प्रगति, निशा, वर्षा, निकिता आदि ने बताया कि उन्होंने कॉलेज में आयोजित आंतरिक व प्रायोगिक परीक्षा में शामिल हुआ था। इसके बावजूद विश्वविद्यालय की मार्कशीट में उन्हें अनुपस्थित कर दिया गया। विद्यार्थियों का कहना है कि इस त्रुटि के कारण वे मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं। छात्रों ने अपनी पीड़ा बताते हुए क...