कानपुर, फरवरी 10 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में खेले गए मैच में एचएस एकेडमी ने कानपुर साउथ एकेडमी को तीन विकेट से हराया। किदवईनगर के कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए मैच में कानपुर साउथ एकेडमी ने 28.5 ओवर में 126 रन बनाए। टीम की ओर से सार्थक राणा ने 31 रन, मानस ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में सेजल ने चार, चिमन्य गौड़ ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में एचएस एकेडमी ने 34.1 ओवर में सात विकेट पर 127 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से विराट ने नाबाद 45 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आदित्य श्रीवास्तव ने दो, विनम्र तिवारी व अर्पित राय ने एक-एक विकेट लिया। सेजल को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.