मधेपुरा, मार्च 26 -- आलमनगर एक संवाददाता। सीएचसी प्रबंधन की लचर व्यवस्था से प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा के बदहाली का नजारा सामने आया है। बुधवार की दोपहर हिन्दुस्तान टीम ने दिन के 3:38 बजे में खुरहान पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय महमूदा में संचालित एचएससी बंद मिला। वहीं दिन के 3:46 बजे सिंहार पंचायत अंतर्गत एचएससी लक्ष्मीनियां बंद मिला। जबकि 3:57 बजे नरथुआ-भागीपुर पंचायत अंतर्गत एचएससी करुआगंज भी बंद मिला। जहां मौजूद लोगों ने भी एचएससी की बदहाली बताया। जबकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी एपीएचसी और एचएससी का संचालन कार्य दिवस में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होना है। बावजूद सीएचसी प्रबंधन के लचर व्यवस्था को लेकर गांव में लोगों को समुचित स्वास्थ्य सेवा नहीं मिल पा रहा है। जो बीमार लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। जिला प्रशासन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.