गुड़गांव, अप्रैल 16 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। नए सेक्टरों को विकसित करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारियों की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग पा रही है। कुछ जमीन मालिक अपनी जमीन देने को तैयार हैं, लेकिन अधिकांश जमीन पारिवारिक विवाद में फंसी हुई है। कुछ जमीन ऐसी है, जिसमें पांच से दस एकड़ जमीन में 40 से 50 हिस्सेदार हैं, तो कुछ जमीन मालिकों के पास नाममात्र जमीन बची है। एचएसवीपी ने हरियाणा में करीब एक लाख 60 हजार एकड़ जमीन खरीदकर नए सेक्टर विकसित करने की योजना है। गुरुग्राम में सेक्टर-58 से लेकर सेक्टर-115 तक करीब 17 हजार एकड़ जमीन खरीदी है। यह भी पढ़ें- Rs.100 करोड़ की डील ने बदली किस्मत! 16% उछला यह रियल एस्टेट स्टॉक, आपने लगाया दांव? इनमें सेक्टर-26, 36ए, 37डी, 59, 60, 61, 63, 63ए,...