बदायूं, जनवरी 29 -- बदायूं। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बुधवार को पटेल चौक पर फर्जी एचएसआरपी एवं बिना एचएसआरपी, रोड साइड खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसमें 15 वाहन बिना एचएसआरपी मिलने पर चालान किए गये। दस वाहनों की एचएसआरपी टूटी मिली, इनके खिलाफ भी कार्रवाई की। दो बाइकों के मॉडिफाई साइलेंसर मिलने पर चालान किये। एक चालान ड्रंकन ड्राइविंग में किया। दो वाहन सीज किये। एआरटीओ प्रशासन एवं प्रर्वतन हरिओम ने बताया कि चेकिंग का सिलसिला जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.