गुड़गांव, अप्रैल 7 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम पुलिस की क्राइम यूनिट ने आईएमटी मानेसर में गुंडागर्दी और अवैध वसूली करने वाले गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुख्य आरोपी बलबीर उर्फ छल्ला को दबोच लिया है। सोमवार को आईएमटी मानेसर थाना पुलिस को हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन(एचएसआईआईडीसी ) की ओर से आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई। जांच में सामने आया कि गांव कासन का रहने वाला बलबीर उर्फ छल्ला काफी समय से एचएसआईआईडीसी की जमीन पर कब्जा जमाए बैठा था। उसने वहां अवैध रूप से खोखे, दुकानें और झुग्गियां बनवा रखी थीं और वहां रहने व काम करने वाले लोगों से जबरन पैसे वसूलता था।धमकी और दबदबे से करता था वसूलीआरोपी बलबीर इलाके में अपना अवैध दबदबा बनाए रखने के लिए लोगों को डराता-धमकाता था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.