बेगुसराय, अप्रैल 16 -- नावकोठी, निज संवाददाता। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) को लेकर प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण एपीएस प्लस टू स्कूल, नावकोठी के सभागार में शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ राहुल रंजन ने किया। उन्होंने बताया कि नावकोठी प्रखंड में कुल 284 (रिजर्व सहित) प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना है। पहले चरण में दो बैचों के 80 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है जबकि 16 से 18 अप्रैल तक दूसरे चरण में भी दो बैचों के 80 प्रगणक-पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। बीडीओ ने बताया कि इस बार 2 मई से 31 मई तक एचएलओ ऐप के माध्यम से मकान सूचीकरण व गणना पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस तरीके से की जाएगी। यह भी पढ़ें- मकानों का सूचीकरण व गणना का कार्य आज से पोर्टल के माध्यम से खुद कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.