समस्तीपुर, दिसम्बर 15 -- पूसा। प्रावि, ग्रामीण प्रतिष्ठान, बिरौली के एचएम सूर्य प्रकाश एवं प्रावि, पातेपुर गोपीनाथ के एचएम रंधीर कुमार को रविवार को पटना में सम्मानित किया गया। यह सम्मान दोनों एचएम को विद्यालय में नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण कार्य के लिए दिया गया है। इस दौरान सम्मानित हुए शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र दी गई। विधान परिषद के उपभवन सभागार में द टीचर फ्यूचर मेकर्स के तत्वाधान में आयोजित शिक्षक प्रतिभा सम्मान समारोह में राज्य के करीब 150 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, एससीईआरटी के डिप्टी डायरेक्टर संजय कुमार, सीआईडी के निदेशक वीके चौधरी, विधायक संदीप सौरभ आदि ने नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित किया। इसमें पूसा के दो शिक्षक शामिल हुए। पुरस्कार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.