एचएम पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप पर पूछा स्पष्टीकरण
बेगुसराय, जून 17 -- मंझौल, एक संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने चेरिया बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत मंझौल पंचायत दो स्थित परिषद मध्य विद्यालय मंझौल के एचएम नरेंद्र सहनी पर लगाए गए 21 भ्रष्टाचार एवं घोटाला के आरोप पर स्पष्टीकरण पूछा है। स्पष्टीकरण का जवाब तीन दिनों के अंदर देने को कहा गया है। डीईओ ने स्पष्टीकरण पत्र में बताया है कि मंझौल निवासी राजेश कुमार ने स्कूल के एचएम नरेंद्र सहनी पर 21 भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक मुंगेर प्रमंडल मुंगेर एवं जिला पदाधिकारी बेगूसराय के यहां परिवाद पत्र भेजा है। क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक मुंगेर प्रमंडल मुंगेर एवं डीएम बेगूसराय के द्वारा डीईओ को पत्र प्राप्त हुआ है। यह भी पढ़ें- एचएम पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप पर पूछा स्पष्टीकरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.