रांची, मई 8 -- रांची। एचएम पब्लिक स्कूल, चुटिया में एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। वार्ड पार्षद अंजू कुमारी, प्राचार्य अरविंद कुमार, उदय कुमार, प्रबंधक पूनम देवी, संयुक्ता देवी, रमेश कुमार ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उत्कृष्ट पुरस्कार रुद्र कुमार शर्मा (99.3%), प्रज्ञा कुमारी (99%), भास्कर महतो और रेयानशिखा (98%) को प्रदान किया गया। इनके अलावा विभिन्न कक्षाओं के छात्रों को भी सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। संचालन प्राचार्य अरविंद कुमार ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...