एचएम का वीडियो वायरल ,बीइइओ ने कहा जांच होगी
साहिबगंज, अप्रैल 22 -- तालझारी। प्रखंड के राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षक द्वारा स्थानांतरण प्रमाण पत्र में कथित रूप से पैसे वसूली का मामला सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है । हालांकि दैनिक हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है । दूसरी ओर प्रधानाध्यापक ने अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों को निराधार व झूठा बताते हुए कहा कि कोई बच्चे खुशी से स्कूल में झाड़ू या अन्य छोटे-मोटे खर्चों के लिए कुछ दे देते हैं। बच्चों से वसूली जैसी कोई बात नहीं है। बेवजह उन्हें बदनाम किया जा रहा है। इसबीच बीईईओ रोबिन कुमार मंडल ने कहा मामले की जानकारी मिली है। इस मामले में लिखित शिकायत आने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.