एचएएल में इंजीनियर बने विशाल
बलिया, सितम्बर 28 -- बलिया। बांसडीह तहसील क्षेत्र के बड़ागांव निवासी विशाल गुप्ता का हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में इंजीनियर आफिसर (मैनेजमेंट) के पद पर चयन हुआ है। इनके पिता घनश्याम नारायण गुप्ता का कहना है कि एक निजी स्कूल में पढ़ाई करते हुए विशाल ने हाईस्कूल 93.1 प्रतिशत और इंटरमीडिएट 74 फीसदी अंक से पास किया। इसके बाद उन्होंने नोएडा के निजी स्कूल से बी-टेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) 71 फीसदी अंक से उत्तीण किया। बताया कि बेटा शुरु से ही पढ़ने में मेधावी था। उसकी इस सफलता पर परिजनों के अलावे नाते-रिस्तेदार बेहद खुश हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.