नई दिल्ली, फरवरी 12 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। रक्षा मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए आठ डोर्नियर-228 विमानों और परिचालन संबंधी उपकरणों की खरीद हेतु हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के परिवहन विमान प्रभाग, कानपुर के साथ 2312 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में गुरुवार को नई दिल्ली में अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस निर्माण अनुबंध से एचएएल के उत्पादन तंत्र सुदृढ़ होने, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं सहायक उद्योगों के व्यापक नेटवर्क को समर्थन मिलने तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन की संभावना है। साथ ही, इससे रखरखाव, मरम्मत एवं नवीनीकरण तथा जीवन चक्र तकनीकी सहायता क्षेत्र में भी दीर्घकालिक अवसर सृजित होंगे। यह अनुबंध सरकार की आत्मनिर्भर भारत और ...