एचईसी श्रमिक कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी निदेशक से मिले
रांची, मई 18 -- रांची। एचईसी लिमिटेड श्रमिक कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार को कार्मिक निदेशक केके घोष से शिष्टाचार मुलाकात की। यूनियन के महामंत्री प्रकाश कुमार ने एचईसी में कार्यरत मजदूर और उनके आश्रितों के लिए ओपीडी की सुविधा निजी अस्पताल में उपलब्ध कराने की मांग की। इसके लिए निदेशक को ज्ञापन भी सौंपा गया। निदेशक से इसी माह वेतन भुगतान करने, वर्ष 2018 बैच का प्रमोशन देने की मांग की गयी। निदेशक से मुलाकात करने वालों में सुशील बाजपेयी, रामलाल सिंह, मनीष, सुबोध तिगा, संजय सिन्हा, ओम प्रकाश, मोहम्मद अलीम, दिवाकर, शेखर चौधरी, पंकज शर्मा एवं अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.