रांची, जून 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन की बैठक में सोमवार को एचईसी के तकनीकी ठेका कामगारों के समायोजन, प्रोन्नति और भविष्य निधि (पीएफ) से जुड़े मुद्दों को लेकर हुई। यूनियन के महामंत्री एवं इंटक के राष्ट्रीय संगठन सचिव लीलाधर सिंह ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से कार्यरत तकनीकी ठेका कामगारों को एचईसी के नियमित कार्यबल में समाहित किया जाना चाहिए। साथ ही वर्ष 2018 बैच के तकनीकी कर्मियों को नियमानुसार प्रोन्नति दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुभवी ठेका कामगारों को नियमित करने से एचईसी को प्रशिक्षित और दक्ष मानव संसाधन मिलेगा। कर्मचारियों को स्थायी सेवा और अन्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि 15 वर्ष से कार्यरत तकनीकी ठेका कर्मियों को पहले अस्थायी कर्मचारी के रूप में एचईसी के रोल पर लिया जाए औ...